सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में लश्कर कमांडर सहित 2 आतंकी ढेर, लगे भारत माता की जय के नारे
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान में सोमवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक वांटेंड आतंकवादी को मार गिराया। मारे गये आतंकी की पहचान खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी सलीम पर्रे के रूप में हुई। मौके पर पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षाबल अभी भी सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं। आतंकी के सफाये की जानकारी आईजीपी कश्मीर ने दी। आतंकी के मारे जाने की खबर सामने आते ही सुरक्षाबलों की कामयाबी पर लोगों ने ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाये।
अरनिया में मारा गया घुसपैठिया
इससे पहले सोमवार की ही सुबह बीएसएफ ने घुसपैठ की साजिश नाकाम की है। अरनिया सेक्टर में एक घुसपैठिये की बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया। इससे पहले केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया था। एक जनवरी को हुई इस कोशिश को भारतीय सेना के जवानों ने एलओसी पर ही नाकाम कर दिया। उस दौरान मारे गये आतंकी की पहचान पाकिस्तान निवासी मोहम्मद शबीर मलिक के तौर पर हुई आतंकी के पास से एक एके-47 और 7 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे।
हॉटलाईन पर हुई चर्चा
भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस हरकत से साफ है कि पाकिस्तान सीमा पर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा हे। BAT की हलिया कार्यवाही और घुसपैठ की हालिया कवायद नाकाम होने के इस मामले को लेकर पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों से हॉटलाईन पर चर्चा हुई है।

