Latestराज्यराष्ट्रीय

सुरक्षाबलों ने शोपियां में किया एनकाउंटर के दौरान आर्मी वैन पलटने से 3 जवानों की मौत

जम्मू कश्मीर. शोपियां जिले के बडीगाम इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल के पास वाहन पलटने से 3 जवान भी शहीद हुए हैं। सुरक्षा बल अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

अफसरों ने बताया आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया था। इस पर आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसका सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया। वहीं, 44 RR के जवान चौगाम कैंप से एक वैन से बडीगाम में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रहे थे। तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया, जिसमें 8 जवान घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दो ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी 5 जवानों का शोपियां के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *