सुमावली विधायक अजबसिंह के रवैये से तंग आकर प्रॉपर्टी डीलर ने किया आत्महत्या का प्रयास
ग्वालियर. मुरैना के सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह के ग्वालियर स्थित बंगले पर देर रात पहुंचे प्रॉपर्टी व्यापारी ने जहर खा लिया। पीडि़त ने लड़ झगड़कर धोखाधड़ी का मामला तो दर्ज करा दिया। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। जिस वजह से हताश होकर उसने यह कदम उठाया है। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीडि़त की पत्नी ने जिला प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर कोई अनहोनी हुई तों सपरिवार विधायक के घर के बाहर आत्महत्या करेगी। वहीं, तहसीलदार ने मंगलवार की सुबह अस्पताल पहुंचकर प्रॉपर्टी व्यापारी के बयान दर्ज कर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
क्या है पूरा घटनाक्रम
बिल्डर और वर्तमान में मुरैना के सुमावली से विधायक अजब सिंह कुशवाह ने सालों पहले महाराजपुरा के विक्रमपुरए खेरियाए सोहनपुर में प्लॉटिंग की थी। जिसमें कई लोगों को गलत ढंग से गलत जानकारी देकर प्लॉट बेचे गए थे। इनमें से एक प्रॉपर्टी कारोबारी डीडी नगर निवासी सीताराम शर्मा हैं। इन्होंने करीब 1ण्86 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट विधायक अजब सिंहए उसके दामाद व अन्य के साथ डील कर बुक किए थे। पर उनके साथ धोखा हुआ। जमीन में विवाद आने की बात कहते हुए कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा। सीताराम शर्मा ने ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र स्थित ग्राम विक्रमपुर और सोहनपुर में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग करने का आरोप लगाते हुए पिछले दिनों विधायक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।सीताराम को जिन लोगों ने प्लॉट के लिए पैसा दिया था वह अपना रुपया वापस मांग रहे थे। सीताराम शर्मा डिप्रेशन में थे और इसी के चलते वे विधायक के गोला का मंदिर काल्पिब्रिज के पास बने आवास पर रुपये मांगने पहुचे थे। तमाम प्रयास करने के बाद जब विधायक के घर दरवाजे नहीं खुले तो उन्होंने सल्फास की गोली खा लीं। वो तो स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सीताराम की हालत नाजुक है।
तहसीलदार के सामने दिये बयान
प्रॉपटी डीलर के जहर खाने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी और नाजुक अवस्था में उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई। मंगलवार की सुबह तहसीलदार शारदा पाठक ने अस्पताल पहुंचकर प्रॉपर्टी डीलर के बयान दर्ज किये है। मामला विधायक से जुड़ा है इसलिये तहसीलदार, विधायक का नाम लेने से बचती रहीं लेकिन उन्होंने इतना अवश्य बताया है कि किसी जमीन संबंधी विवाद में प्रॉपटी कारोबारी सीताशरण शर्मा ने जहर खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

