सुगम यातायात के लिए शहर की प्रमुख सड़कों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत प्रमुख सडकों से अस्थाई अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाया गया है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार, उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव के निर्देशन में शहर के प्रमुख बाजारों एवं सड़कों से अवैध रूप खडे हुए ठेले एवं हॉकर्स को हटाने के साथ ही हॉकर जोन में भेजने की कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है। जिसके तहत सनातन धर्म मन्दिर रोड से अचलेश्वर मन्दिर रोड तक मुख्य मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर खडे यातायात मे बाधक हाथ ठेलो, फुटपाथी दुकान एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया एवं हाथ ठेले इत्यादि सामान जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डीबी सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक श्रीकान्त सेन एवं मदाखलत अमला उपस्थ्ति रहा।
शासकीय भूमि से हटाया अवैध कब्जा
सी पी कॉलोनी में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही भवन शाखा एवं मदाखलत अमले ने की। कार्रवाई में सहायक सिटी प्लानर प्रदीप जादोन, भवन अधिकारी पवन शर्मा, मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र चौहान, सहायक क्षेत्राधिकारी राजेश भदौरिया एवं पुलिस फोर्स उपलब्ध रहा।
क्षेत्राधिकारी अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों एवं अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज वार्ड नंबर 25 सीपी कॉलोनी में चर्च के बगल में सरकारी जमीन पर किया हुआ अवैध कब्जा हटाया गया।
सूचना क्र./253/

