सिरोल पहाडी पर स्थापित होने वाली अटल जी की आदमकद प्रतिमा दूर से हाइवे से दिखाई देगी
ग्वालियर. पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी की स्मृति में सिरोल पहाड़ी पर 70 बीघा जमीन पर अटल स्मारक बनाया जायेगा। पहाड़ी पर अटलजी की आदमकद प्रतिभा भी स्थापित की जायेगी। यह अटल जी आदमकद प्रतिमा दूर से हाइवे से दिखाई देगी। अटल स्मारक के निर्माण कार्य काफी धीमे चल रहा है। तत्कालीन सीएम शिवराजसिंह चौहान के निर्माण की प्रारंभिक सहमति देने के बाद भी अभी तक पहली मंजिल का अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। आगे के निर्माण एजेंसी पर्यटन विभाग देख रहा है। मप्र जनजातीय संग्रहालय के साथ अन्य विभाग के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
सिरोल पहाड़ी पर 70 बीघा जमीन से अटल स्मारक प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इस स्थान को भी पसंद किया गया है। अब शासन स्तर पर नियुक्त टीम मानीटरिंग की जा रही है। आपको बता दें कि अटल स्मारक के आसपास बनने वाले भवन के लगभग 70 पिलर बनाने का काम चल रहा है।
यह अटल स्मारक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी बाजपेई की स्मृति में समर्पित होगा। इस स्मारक के लिये शारदा बालग्राम या सिरोल पहाड़ी पर निर्माण किया जा रहा है। जबकि गोरखी स्थिक स्कूल में संग्रहालय में स्थापित किया गया है। ग्वालियर की विकास योजना 2035 के मुताबिक शहर में यातायात उन्मुख विकास, मिश्रित उपयोग, शहरी विरासत और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन पर ध्यान दिया गया है। अभी तक मॉडल टाउन पहाड़ी पर अटल स्मारक के निर्माण की वर्तमान स्थिति विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
अटल जी लगेगी विशाल प्रतिमा
अटल स्मारक के लिये आवंटित जमीन पर दअटल जली की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने तथा यहां भव्य पार्क बनाये जाने की योजना है। पार्क को अत्याधुनिक डिजाइन देकर बनाया जा रहा है। जिससे कि यहां लोग आये। यहां एक लायब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें अटल जी से जुड़ा साहित्य और उनसे जुड़ी किताबें, समाचार पत्रों समेत अन्य दस्तावेज इसमें रखे जायेंगे। इसके अलावा एक गैलरी भी बनाई जायेगी। जिसमें अटल जी की बाल्य अहवस्था से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को तस्वीरों में देखा जा सकेगा।
अटल स्मारक के लिये 4,050 हैक्टर जमीन
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं अटल बिहारी बाजपेई की स्मृतियों को अटल बनाने के लिये सिरोल पहाड़ी अटल स्मारक बनाये जाने के लिये शासन द्वारा सर्वे क्रमांक 3 की 4,050 जमीन निर्माणाधीन है।

