LatestNewsराज्य

सिंधिया ने विधायकों से कहा दिल्ली चलो

ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने क्षेत्र के विधायकों से दिल्ली चलने का कहा है। एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं राकेश जी देवेंद्र जी लाल सिंह जी, संध्या जी, ओपीएस जी कामना जी और रणवीर जी से निवदेन करूंगा कि सभी मेरे साथ दिल्ली चलो। हम अपने ग्वालियर-भिंड-इटावा हाईवे को 6-लेन एक्सप्रेस-वे बनाने की मांग करेंगे। भिंड में भाजपा के सदस्यता अभियान शामिल हुए। कहा- दिल्ली से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे है। आगरा पहुंचते ही ट्रैफिक जाम में हम उलझ जाते जाते हैं। आगरा से निकलते हैं तो 2 लेन की रोड पर ढाई घंटे हैं, ग्वालियर पहुंचने में। मैं जब मोहन यादव जी और नितिन गडकरी जी के पास गया तो 2 महीने पहले कैबिनेट का पहला सड़क का निर्णय लिया गया। आगरा से ग्वालियर 6 लेन का 4136 करोड़ रुपए का हाई स्पीड कॉरिडोर स्वीकृत हो गया है।
सिंधिया बोले- बीजेपी सेवा करना सिखाती है
भिंड, गोहद, मेहगांव और अटेर में भी सिंधिया ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस की सोच और भाजपा की सोच में अतर है। कांग्रेस में जेब भरने की बात कही जाती है। लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में कांग्रेस सरकार अपनी जेबें भरने पर जोर देती है। जबकि भाजपा राष्ट्रीय सेवा सिखाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *