Latestराज्यराष्ट्रीय

सिंधिया के दिल्ली कार्यालय में सहायक पुरूषोत्तम पाराशर कार्यालय के दायित्वों से मुक्त

ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिल्ली कार्यालय में सहायक पुरूषोत्तम पाराशर कार्यालय के दायित्वों से मुक्त हो गए है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही सिंधिया समर्थकों के वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डालकर दी। उल्लेखनीय है कि पाराशर केंद्र सरकार के नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन में कार्यरत है। गुरूवार शाम को उन्होंने वाट्सएप ग्रुप टीम सिंधिया समर्थक में मैसेज डालकर सभी सहयोगियों का आभार जताया जो पिछले डेढ दशक से उनका सहयोग कर रहे है साथ ही लिखा कि वे सिंधिया के ऑफिस में नहीं है। हालांकि पाराशर से जुड़े नजदीकी लोगों का कहना है कि वे आरोप-प्रत्यारोप से बचने के लिए पिछले लगभग एक माह से केंद्रीय मंत्री के कार्यालय से दूर हो गए थे इसके बाद भी लोग उनसे कार्यालय के कामों को लेकर संपर्क कर रहे थे। इस कारण स्थिति स्पष्ट करने के लिए उन्होंने मैसेज डालकर जानकारी दी है। हालांकि इस मामले पर बात करने की कोशिश की गई तो पाराशर का फोन रिसीव नहीं हुआ।

यह मैसेज डाला पाराशर ने
आप सभी को अवगत कराना चाहता हूं कि अब मैं महाराज साहब के ऑफिस में कार्यरत नहीं हूं। विगत 15 वर्षों में महाराज साहब के साथ कार्य करते हुए आप सभी से जो सहयोग व अपनत्व प्राप्त हुआ उसके लिए आप सभी का र्हदय से बहुत बहुत धन्यवाद व आभार।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *