सिंधिया और सीएम शिवराज एक साथ 22 अगस्त से 3 दिन के लिए ग्वालियर चंबल में
ग्वालियर. ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शिवराज और सिंधिया 22 अगस्त से शंखनाद करेंगे। बीजेपी की कोशिश 3 दिन तक लगातार सभाएं कर दोनों संभागों की सीटों को कवर करना है। 3 दिन तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ग्वालियर-चंबल में रहेंगे। ग्वालियर के फूलबाग मैदान में जम्बो सभा करने की तैयारी चल रही है। यहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री अरविंद भदौरिया, मंत्री इमारती देवी और राज्य मंत्रियों में ओपीएस भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह, बृजेन्द्र यादव और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान भाजपा ग्वालियर में सदस्यता अभियान भी चलाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
ये होगा 22 अगस्त का पूरा कार्यक्रम
22 अगस्त को फूलबाग मैदान पर सुबह 10.30 बजे सभा
11.45 बजे फिजिकल कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम
2.15 बजे वीनस मैरिज हॉल झांसी रोड पर करेरा और पोहरी विधानसभा का कार्यक्रम
3.30 बजे शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा का कार्यक्रम
4.45 बजे डबरा और भितरवार विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम
शाम 6 बजे गुना लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष आदि के साथ बैठक
शाम 7.30 बजे ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष से चर्चा
23 अगस्त का कार्यक्रम
23 अगस्त को मुरैना के मेला ग्राउंड में सदस्यता कार्यक्रम
10.30 बजे मुरैना, सुमावली, अंबाह, दिमनी और जैरा विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसियों को भाजपा में सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।
11.45 बजे फिजिकल कॉलेज में सुमावली विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता ग्रहण समारोह होगा
2.15 बजे वीनस मैरिज हॉल में अंबाह विधानसभा और दिमनी विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम
3.30 बजे जौरा मेला ग्राउंड में विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम
शाम 6 बजे मुरैना लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य के साथ चर्चा
शाम 7.30 बजे भिंड लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष आदि के साथ बैठक
24 अगस्त का कार्यक्रम
24 अगस्त को भिण्ड, मुरैना लोकसभा क्षेत्र की गोहद, मेहगांव, सबलगढ़, श्योपुर, विजयपुर, अटेर, भिण्ड, लहार, भाण्डेर, सेवढ़ा और दतिया विधानसभा क्षेत्रों का सदस्यता ग्रहण समारोह
10.30 बजे कन्वेंशन हॉल मेला ग्राउंड में गोहद विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम
11.45 बजे मेहगांव विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम फिजिकल कॉलेज सभागार में होगा
1 बजे वीनस मैरिज हॉल झांसी रोड पर सबलगढ़, श्योपुर और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों का कार्यक्रम होगा
3.15 बजे कन्वेंशन हॉल मेला ग्राउंड पर अटेर, भिंड और लहार विधानसभा क्षेत्र
4.30 बजे सभागार फिजिकल कॉलेज में भाण्डेर सेवढ़ा और दतिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित होंगे।

