Latestराज्यराष्ट्रीय

साक्षी मलिक बोलीं हम पर समझौते का दबाव, सरकार बृजभूषण की गिरफ्तारी को तैयार नहीं

सोनीपत. रेसलर्स और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के विवाद में सोनीपत में खाप पंचायत हुई। इसमें साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया पहुंचे। दोनों ने खाप प्रतिनिधियों को गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से हुई मीटिंग के बारे में बताया। इस दौरान साक्षी मलिक ने कहा कि हमें लगातार धमकी भरी कॉल आ रही हैं। कहा जा रहा है कि समझौता कर लो। नहीं तो पूरा करियर खत्म हो जाएगा। जबकि हम पहले दिन से ही कर रहे हैं कि बृजभूषण को कस्टडी में लिया जाए। वह बाहर रहेगा तो दूसरों पर प्रेशर रहेगा। पॉक्सो एक्ट वाली लड़की टूट चुकी है। धीरे-धीरे और भी लड़कियां टूट जाएंगीं। हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे जब ये सारा मुद्दा सुलझेगा।

सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में पंचायत में जुटे खाप प्रतिनिधि।सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में पंचायत में जुटे खाप प्रतिनिधि।

उन्होंने कहा कि मैं यह क्लियर कर देती हूं कि हम सब एक हैं। मैं, बजरंग और विनेश हम एक हैं और एक ही रहेंगे। विनेश के ना आने का रीजन है। कुछ इन्क्वायरी चल रही हैं। कुछ और लीगल कार्रवाई हैं। वह भी संभालनी पड़ती हैं। वहीं, बजरंग ने कहा कि सरकार बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए तैयार नहीं है। केंद्र ने 15 जून तक का समय लिया है। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए फिर से धरना दिया जाएगा। 15 के बाद 16 या 17 जून को जंतर-मंतर या रामलीला के मैदान पर दोबारा धरना किया जा सकता है।

धरना दे रही एक महिला पहलवान को दिल्ली पुलिस बृजभूषण के घर पर बने WFI के ऑफिस में लेकर गई।धरना दे रही एक महिला पहलवान को दिल्ली पुलिस बृजभूषण के घर पर बने WFI के ऑफिस में लेकर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş