संस्कार भारती ग्वालियर के अध्यक्ष डॉक्टर संजय धवले चुने, जिला महामन्त्री मनोनीत मनीष दीक्षित
ग्वालियर – सुप्रसिद्ध संगीतकार एवं चिकित्सक ईश्वरचंद्र करकरे की अध्यक्षता में संस्कार भारती जिला ग्वालियर की साधारण सभा एवं वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए। सरस्वती शिशु मन्दिर केदारपुर के विवेकानंद सभागार मे लोकसंगीत के कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय यशवंत इंदापुरकर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समाज सेवी अतुल अधौलिया को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया संस्कार भारती ग्वालियर जिले की समस्त कार्यकारिणी की घोषणा की गई कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रताप सिकरवार ने एवं आभार अशोक आनंद द्वारा दिया गया। अंत में सभी ने दाल बाटी चूरमा का आनंद लिया गया ।

