Newsराज्यराष्ट्रीय

श्रीनगर में 2 साल के बाद कोई एनकाउंटर में कश्मीर में एक्टिव पाकिस्तान आतंकी मार गिराया

श्रीनगर. जम्मू -कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 एनकाउंटर में पाकिस्तान के 3 आतंकियों को मार गिराया है। यह दोनों एनकाउंटर अलग-अलग जगहों पर हुए थे। पहला एनकाउंटर श्रीनगर में हुआ। जबकि दूसरा एनकाउंटर में, इसमें सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप पाकिस्तानी कमाण्डर और 2 अन्य आतंकी को मार गिराया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि लश्कर कमाण्डर की पहचान उस्मान के रूप में हुई है। जो एक दशक से कश्मीर घाटी में एक्टिव था और इंस्पेक्टर मसरूर वानी की हत्या में शामिल था।
पिछले वर्ष अक्टूबर में ईदशाह मैदान में क्रिकेट खेलते समय मसरूर वानी की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अधिकारी ने बताया था कि उस्मान एक दशक से घाटी में एक्टिव था और कई हमलों में शामिल था। उसका मारा जाना जम्मू-कश्मीर में लश्कर के लिये एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा है कि उस्मान यहां सबसे सीनियर पाकिस्तानी लश्कर कमाण्डर था। श्रीनगर एनकाउंटर में सुरक्षाबल के 4 जवान भी घायल हुए है। सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद आंतरिक शहर के घनी आबादी वाले खानयाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *