श्रीदुर्गेश्वरी संस्था ने मदर्स डे पर “मां तुझे सलाम” और परंपरागत खेलों को खेलकर कर याद किया बचपन
ग्वालियर- रविवार को श्रीदुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति द्वारा मातृ दिवस यानी मदर्स डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समिति की समस्त महिला सदस्यों ने इस कार्यक्रम की शुरुआत महकते हुए सुगंधित पुष्पों से की जिसकी थीम थी ” मां तुझे सलाम ” । इस थीम के तहत निष्ठा फूलों की रानी हाऊजी से लेकर बचपन में खेले जाने वाले खेलों को महिला सदस्यों ने बड़े ही उत्साह के साथ याद करते हुए सेलिब्रेट किया ।
इसके अलावा घरेलू काम काज और आधुनिक चकाचौंध में बचपन के सुनहरे पलों को भूल रही महिलाओं को उनका खोया हुआ बचपन और खेले जाने वाले अनेक खेल भी याद दिलाए।मातृ दिवस पर हुए इस कार्यक्रम में सभी महिलाएं फैंसी लुक तो कोई परंपरागत परिधान में सज संवरकर पहुंची थी।कार्यक्रम की आयोजक ऋतु चौहान, पिंकी जादौन, लक्ष्मी जादौन और सुमन भदौरिया ने इस कार्यक्रम का बखूबी संचालन ही नहीं किया । बल्कि मंच पर अपनी समिति की महिला सदस्यों का उत्साह वर्धन करते हुए थिरकने को मजबूर कर दिया।
शहर के निजी होटल में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे से मां दुर्गा की आराधना से हुई जिसकी समाप्ति देर शाम तक भजन, फाग, फिल्मी गीतों , बैलून प्रतियोगिता , क्विज और लकी गेम के साथ हुई।इस बीच महिलाएं राधा – कृष्ण की तरह सजकर फूलों की होली खेलती हुई नजर आईं । कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीतने वाली महिलाओं को पुरस्कार भी दिए गए ।

