Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

शीतकाल मे ठिठुरते ज़रूरतमन्द बच्चों के लिए संस्था द्वारा वस्त्र वितरण

ग्वालियर- कल्पना शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान समिति के सयुंक्त तत्वधान मे ग्वालियर महानगर में तीव्रता से उजागर होती हुई शीत लहर व इससे प्रभावित ज़रूरतमन्द बच्चो को दृष्टि में रखते हुए आयोजक संस्था व विद्यालय द्वारा मिनी गोल्डेन सोसाइटी द्वारा संचालित शासकीय मान्यता प्राप्त संस्कार आवासीय बालिका गृह,  सीपी कॉलोनी रोड मुरार में  नववर्ष  की पूर्व संध्या के पावन अवसर पर उपस्थित बालक-बालिकाओं को गर्म वस्त्र वितरित करे गए ।

इस कार्यक्रम मे ग्रीनवूड स्कूल की डाइरेक्टर श्रीमती किरण भदौरिया के सहयोग से गर्म वस्त्र वितरित किए गए एवं संस्था द्वारा बच्चो को स्वल्पाहर भी कराया गया एवं खानपान की वस्तुएँ वितरित की गई। बच्चो की शीत वातावरण मे आवश्यकताओं को देखते हुए कार्यक्रम का आयोजन हुआ एवं संस्था सचिव अर्चना शर्मा,  श्रीमति किरण भदौरिया डाइरेक्टर,  ग्रीनवूड पब्लिक स्कूल,  श्रीमती संगीता सिंह,  डाइरेक्टर सुश्री किरण वेन्डी स्कूल, ग्वालियर], श्रीमती विमलेश राघव,  श्रीमति कविता तायल, श्रीमती शाकरा खान, संस्था सचिव कल्पना शर्मा, एड सुनीता यादव आदि के सहयोग मे पूर्ण हुआ तथा इसमे गायत्री चौहान अनिल कौरव संस्था सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *