Latestराज्यराष्ट्रीय

शिवराज के करीबी पर छापा, भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के घर-दफ्तरों पर CBI की रेड, 4 करोड़ रुपए मिले

भोपाल. दिलीप बिल्डकॉन के ऑफिस और घर पर दिल्ली से आई CBI की टीम ने गुरुवार रात करीब 9 बजे एक साथ छापा मारा। चूनाभट्‌टी स्थित ऑफिस पर 12 से 15 और कंपनी के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर छह से सात अफसरों की टीम जांच कर रही है। घर और ऑफिस में कर्मचारियों तक को एंट्री नहीं है। कंपनी के पार्टनर समेत तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी सिर्फ 4 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि साउथ से उनके एक पार्टनर (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) को 20 लाख की रिश्वत देते हुए हिरासत में लिया गया है। छापे की सूचना के बाद कंपनी के शेयर करीब 6.5 प्रतिशत तक गिर गए हैं।

लोकल पुलिस व भोपाल CBI को भनक तक नहीं लगी
​​​​​दिल्ली टीम की कार्रवाई के बारे में लोकल पुलिस और CBI भोपाल के अफसरों को भनक तक नहीं लगी। CBI सूत्रों का दावा है कि पूरा मामला रिश्वत से जुड़ा है। बताया जाता है कि दिलीप बिल्डकॉन के साउथ इंडिया में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसर को 20 लाख रुपए की रिश्वत देते हुए पकड़ा गया था। उसके बाद ही दिल्ली की टीम ने भोपाल में शुक्रवार रात करीब 9 बजे छापे मारे।

घर व ऑफिस में कर्मचारियों तक को आने-जाने नहीं दिया जा रहा
रात करीब 9 बजे टीम ने घर और ऑफिस पर छापे मारे। इसके बाद से ही दोनों जगह पर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए। घर और ऑफिस में कर्मचारियों तक को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। दोनों ही जगह 20 से ज्यादा अफसरों के होने की बात सामने आई है।

एनएचएआई के अफसर सहित 4 गिरफ्तार
सीबीआई ने एनएचएआई बेंगलुरू के रीजनल ऑफिसर अकील अहमद, दिलीप बिल्डकॉन के रीजनल मैनेजर देवेंद्र जैन, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुनील कुमार वर्मा और दो कर्मचारी रत्नाकर सजिलाल व अनुज गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

1993 में पहला बड़ा प्रोजेक्ट मिला था
दिलीप बिल्डकॉन कंपनी को वर्ष 1993-94 में पहला बड़ा प्रोजेक्ट मिला था। यह चार करोड़ रुपए का था। इसके बाद कंपनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिर 20 करोड़ और 80 करोड़ के प्रोजेक्ट किए। 2007 के पहले 120 करोड़ रुपए तक के बड़े प्रोजेक्ट किए। वर्ष 2007 से 2010 के बीच सबसे बड़ा जंप मिला। कंपनी को अहमदाबाद-गोधरा का एक हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला। कंपनी का महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में कारोबार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet giriş