Latestराज्यराष्ट्रीय

शराब तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया, पुलिस ने पीछा किया तो गाड़ी छोड़ भागे, कार में मिली 20 पेटी शराब

मुरैना. दिमनी पुलिस ने हाईवे पर अवैध शराब से भरी कार को रोका तो पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने पीछा किया तो शराब तस्कर कार छोड़ कर भागने में कामयाब रहे। पंचायत चुनाव को लेकर शराब तस्कर गांव-गांव में राजस्थान व हरियाणा से लाई गई अवैध शराब खपा रहे हैं। इस कारण पुलिस की निगरानी भी बढ़ गई है।

क्या है पूरा मामला
दिमनी थाना पुलिस शनिवार की दोपहर थाने के सामने ही अंबाह-मुरैना हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुरैना की ओर से हुंडई एक्सेंट कार (आरजे-11/सीए-0620) आई। पुलिस टीम ने कार को रुकवाया तो ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ा दी इसके बाद कार सवारों ने हाईवे पर लगाए गए बेरीकैड्स को कार से तोड़ते हुए अंबाह की ओर भागने लगे। अंबाह थाने की बोलेरो और डायल 100 की सफारी गाड़ी को शराब तस्करों की कार के पीछे लगा दिया गया। पुलिस की गाड़ियों ने फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करों की कार को साइड से टक्कर मारना शुरू कर दिया। पुलिस की घेराबंदी से डरे तस्करों ने खेतों की ओर कार मोड़ दी। इसके बाद कार को छोड़कर खेतों के रास्ते ही भाग गए। इस कार में राजस्थान से लाई गई 20 पेटी अंग्रेजी शराब मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *