वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को हथक़ड़ी पहनाकर लाया गया अमेरिका

नई दिल्ली. अमेरिका ने वेनेजुएला का राष्ट्रपति बदल दिया है। पूर्व राष्ट्रपति निकोलनस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेंस को गिरफ्तार करने के बाद अमेरिका ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया है। वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने डेल्सी से कार्यभार संभालने के लिये कहा है। मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया को 4 जनवरी की आधी रात अमेरिका लाया गया है। अमेरिकी सेना का विमान न्यूयॉर्क के स्टुअर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतरा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मादुरो को प्लेन से उतारा गया। वह नीले रंग की जैकेट में थे उनके हाथों में हथकड़ी थी। इस बीच वह लंगड़ाते हुए दिखाई दिये।
मादुरो और उनकी पत्नी को बेस पर बने हैंगर में रखा गया है। जहां नकी मेडीकल जांच की गयी। इसके बाद मादुरो को न्यूयार्क सिटी के मैनहैटन ले जाया गया। जहां की कानूनी कार्यवाही के बाद में मादुरो को ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटीन डिटेंशन सेंटर में रखा जायेगा। अगले हफ्ते मैनहैटन की फेडरल कोर्ट में उन पर ड्रग्स और हथियार तस्करी से जु़ड़े मामलों में मुकदमा चलाया जायेगा। अमेरिकी सैनिकों ने 3 जनवरी की रात वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अपहरण कर लिया था।

