विप्रा ब्राह्मण महिला मंच ने महिला शक्ति का सम्मान और रंगों का उत्सव, रंग पंचमी अनूठा उत्सव मनाया
नारी तुम शक्ति का रूप हो, सृजन और सम्मान हो, हर चुनौती में भी अडिग, तुम ही इस घर की शान हो। ममता, त्याग और साहस का, अनोखा संगम हो तुम, प्रगति के पथ पर साथ लेकर, बढे जो, वही महान हो तुम।
ग्वालियर -विप्रा ब्राह्मण महिला मंच के द्वारा महिला शक्ति का सम्मान और रंगों का उत्सव, रंग पंचमी सयुक्त रूप में मनाया गया। 8 मार्च को संस्था द्वारा नारी शक्ति के सम्मान और वसंत के स्वागत का एक अनूठा उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला शक्तिकरण पर चर्चा के साथ हुई, इसके तुरंत बाद, कार्यक्रम का रुख रंगपंचमी के उत्सव की ऒर मुड़ा। सभी महिलाओं और सदस्यों ने एक दूसरे को रंग लगाकर और बधाई देकर खुशियां बांटी। विप्रा के सदस्यों ने कहा की यह समय महिलाओं की उपलब्धियों के साथ -साथ वसंत के रंगों का उत्सव मनाने का है।
सभी सांगनियों ने होली से सम्बंधित गेम्स खेले गए। कार्यक्रम का संचालन श्रुति उपाध्याय ने किया श्रीमती डॉ राजरानी शर्मा ने महिलाओ का सम्मान किया व प्रज्ञा कविश्वर ने अंतर्राष्ट्रीय महिलादिवस पर अपने विचार व्यक्त किये कल्पना पाठक ने होली की कथा सुनाकर होली के संस्कारो के बारे में बताया। सीमा दुबे ने फाग के गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की व महिलाओ ने फाग गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किये। दीप्ति शर्मा ने होली व नारी से संबंधित गेम खिलाये गए। विप्रा की 30 महिलाओं का सम्मान किया गया अंत में कार्यक्रम का आभार व समापन ज्योति शर्मा के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में रंजना शर्मा, दीप्ति शर्मा, मंजू शर्मा, माला शर्मा, गीता शर्मा, ज्योति शर्मा, शैलजा मिश्रा, संगीता शर्मा, ऋतु शर्मा, पल्लवी शर्मा, नीतू उपमन्यु,मनीषा शुक्ला, सुमन तिवारी, कीरन मिश्रा, मुनमुन शुक्ला, आभा शर्मा, मीना तिवारी, सपना पाराशर, रजनी शर्मा, विभागा शुक्ला, श्रुति उपाध्याय, दुर्गा चौधरी, प्रियदार्शनी शर्मा, नित्या चौधरी, सीमा दुबे, कृष्णा विश्राम शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, प्रज्ञा कविश्वर,मनी मिश्रा, शुभा उपमन्यु आदि लोग सम्मलित हुए।

