विधायक डॉ. सिकरवार ने सीएम और नगरीयविकास एवं आवास मंत्री को लिखा पत्र
ग्वालियर कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीशसिंह सिकरवार ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीयविकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर शहर में फैल रही अव्यवस्थाओं एवं सफाई न होने की जानकारी दी।
विधायक डॉ. सिकरवार ने पत्र के माध्यम से बताया कि विगत् कुछ माह से ग्वालियर जिले की सफाई व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है, जगह-जगह कूड़ा-कचरों का ढेर लगा रहता है, सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, ईको कम्पनी से जो नगर निगम, ग्वालियर का अनुबंध था, वह समाप्त हो चुका है, जिस कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो चुकी हैं तथा नगर निगम के अधिकारियों की निष्क्रियता से शहर के सारे वार्डो में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई हैं, ऐसे ही ग्वालियर में स्वीकृत विकास कार्य भी ठप पड़े हुए है तथा लंबित विकास कार्यो पर कोई कार्यवाही नही हो रहा है, वर्तमान समय में आपकी पार्टी के नेता एवं पार्षदांे द्वारा भी सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने एवं विकास कार्यो को तत्काल शुरू किये जाने की मांग कर रहे हैं। मेरे द्वारा आपको दिनांक 10 दिसम्बर को इस हेतु पत्र लिखा जा चुका हैं।

