विधानसभा चुनाव से पूर्व शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 में होने वाले लेकिन इससे पहले ही बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल दिखाई दे रहा है। इस दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगा है। टीएमसी केबागी नेता शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
आपको बता दें कि अधिकारी पिछले कुछ समय से ममता सरकार से नाराज चल रहे हैं वह परिवहन मंत्री के पद से पूर्व ही इस्तीफा दे चुके हैं। अब उन्होंने विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। शुभेंदु अधिकारी का अगला कदम क्या होगा यह कहना मुश्किल है। लेकिन उनके एक्शन और केन्द्र सरकार द्वारा उनको मिल रहे समर्थन से ऐसा लगने लगा है कि शुभेंदु अधिकारी बीजेपी का दामन जल्द ही पकडेंगें कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि गृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान शुभेंदु अधिकारी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। अमित शाह 19 दिसम्बर को 2 दिवसीय दौरे पर बंगाल जा रहे

