Newsराजनीतिराज्य

लोकतंत्र में सच की आवाज उठाने वालों के मुंह पर ताला लगाना चाहती है, तानाशाही भाजपा सरकार-दीप्ति सिंह  

भोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेस पूरे देश में मुखर होकर विरोध जता रही है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा और देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री का तानाशाही रवैया पूरे देश को दीमक की तरह खोखला करता जा रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा देश के लोकतंत्र का जिस तरह मखौल उड़ाया जा रहा है, देशवासियों ने कभी इस तरह की भाजपा द्वारा की जा रही काली करतूती की कल्पना भी नहीं की होगी।

प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती दीप्ति सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी नीति के खिलाफ मुंह पर ताला लगाकर और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार देश की जनता के मुंह पर ताला लगाना चाहती है। राहुल गांधी के सच बोलने पर भाजपा ने उनकी संसद से सदस्यता समाप्त करने पर उनके मुंह पर ताला लगाने का अलोकतांत्रिक कृत्य किया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा जहां बौखलायी हुई है, वहीं तानाशाही रवैया अपनाकर जनता को भ्रमित कर देश में अराजकता का माहौल बना रही है। जहां अड़ानी-अंबानी की बात आती है, मुंह में सांस सूझ जाता है मोदी जी को, देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, महिलाओं के साथ अपराध जैसी तमाम घटनाओं पर लगाम लगाने के बजाय राष्ट्रवाद और हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है भाजपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *