LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, यूपी के मिर्जापुर में ट्रेन से कटे 8 श्रद्धालु

मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर में बुधवार को कालका एक्सप्रेस ट्रेन से 8 श्रद्धालु कट गए। इसमें 6 की मौत हो गई। कई जख्मी हैं। घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुबह 9.30 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 पर हुआ। चोपन से पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची। भीड़ होने की वजह से कुछ श्रद्धालु ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान, तेज रफ्तार में कालका एक्सप्रेस उस ट्रैक से गुजरी। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही 7-8 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए।


रेलवे ट्रैक पर खून ही खून बिखर गया। शवों के चीथड़े उड़ गए। पुलिसवालों ने टुकड़ों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ज्यादातर श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे थे। घटना की सूचना पर रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş