Newsराजनीतिराज्य

रेलवे ट्रैक पर मिले 2 युवकों के शव, पुलिस कर रही है जांच

शिवपुरी. बदरवास थाना इलाके में सिंगाखेड़ी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह एक साथ 2 युवकउों की लाश कटे हाल में पड़ी हुई मिली थी। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस भेज जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त उनके मोबाइल से कर सूचना परिजनों तक पहुंचाई और इसके बाद शुक्रवार की दोपहर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
दोनों मृतक उत्तरप्रदेश के निवासी है। पुलिस ने दोनों की पहचान रामू पिता रामकृपाल वर्मा 28, ग्राम सुवैली, रोहित पिता तुलसीराम राजपूत 18, औरंगाबाद है। ऐसा बताया गया है कि दोनों मृतक हार्वेस्टर लेकर फसल कटाई का व्यापार करने मध्यप्रदेश पहुंचे थे। हाल ही में दोनों मृतक शाजापुर जिले से हार्वेस्टिंग का काम कर अशोकनगर पहुंचे थे।
जांच में जुटी पुलिस हत्या या हादसा
दोनों लोग अपने घर जाने के लिए बुधवार की रात म्याना पहुंचे थे। जहां से वह ट्रेन में सवार होकर ग्वालियर जा रहे थे, लेकिन कुछ किलोमीटर सफर तय करने के बाद दोनों बदरवास थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते हादसे का शिकार हो गए।
बताया गया है कि रामू वर्मा के बच्चे स्वास्थ्य खराब था, जिसे देखने वह अपने घर जा रहा था। संभावना जताई गई है कि दोनों के पास हार्वेस्टर से मिला भुगतान भी था लेकिन पुलिस को मृतकों के पास पैसा नहीं मिला है। दोनों युवक ट्रेन से कैसे गिरे या फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ या किसी अन्य लोगों के द्वारा पैसों की लूट की मंशा से दोनों को ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। इस बार की जांच बदरवास थाना मर्ग कायम कर पुलिस कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet pokerklas perabet madridbet madridbet