रेत माफियाओं पर पुलिस की कार्यवाही- क्रेशर पर नकली रेत बनाने व परिवहन करने पर डम्फर जप्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार
ग्वालियर पुलिस रेत माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये निर्देशों के परिपालन मे एएसपी ग्रामीण रायसिह नरवरिया द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों को अवैध रेत उत्खनन रेत भण्डारण, रेत परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था।
माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु गठित स्पेशल टीम को दिनांक 15 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई कि गंगापुर मे सुमित बजाज के प्लाट पर अवैध रेत का कारोबार किया जा रहा है। एसडीओपी डबरा व थाना बिलौआ की संयुक्त टीम द्वारा गंगापुर के रास्ते पर डंम्पर क्रमांक यूपी-75-एच-8486 आते दिखा रोक कर चेक किया गया तो उसमे बजरी (रेत) भरी हुई थी तथा उसके ऊपर डस्ट भरी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा जब डस्ट को हटाकर देखा गया तो उसमे लगभग 700 फीट रेत भरी हुई थी।
चालक सक्कन सिह पुत्र अवतार सिह निवासी नाका चंन्द्रवनी थाना झासी रोड से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि डंम्पर सुमित बजाज का है। रेत के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि सुमित बजाज के प्लांट गंगापुर से भरा गया है और सुमित बजाज के आदेश से रेत ग्वालियर बेचने के लिये सोनू (क्लीनर) के साथ जा रहा था। आरोपी क्लीनर व चालक द्वारा अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि क्रेशर संचालक गिट्टी के व्यापार के साथ-साथ अवैध रूप से कृतिम रेत बनाने का कारोवार भी कर रहा है और औने-पौने दामोें पर बाजार में कृतिम रेत को खपाया जा कर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इनके द्वारा 8-10 दिन से कृत्रिम रेत बनाने का कारोवार प्रारम्भ किया है। जिस पर से थाना बिलौआ में अपराध क्रमांक 13020 धारा 379 ताहि 21/4 खान खनिज अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्व कर मौके पर डंम्पर को जप्त किया गया जाकर चालक व क्लीनर को गिरफ्तार किया गया एंव नकली रेत बनाने के लिये उक्त प्लांट पर कार्यवाही हेतु सक्षम अधिकारियों को पत्र लेख किया गया। अवैध रेत कारोवारियों पर ग्वालियर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
कृत्रिम रेत बनाने के गैंग का खुलासा करने में टीआई अनिल सिंह भदौरिया, एएसआई देवीसिंह बैस, आरक्षक सोनू माझी, महेश वघेल, अरविन्द सेन व चालक दामोदर, पीएसआई देवेन्द्र लोधी, पीएसआई सुमित सुमन, हैड कान्स्टेबल गजेन्द्र गुर्जर आरक्षक जितेन्द्र तिवारी आदि ने कड़ी मशक्कत कर आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली।

