राष्ट्रपति 18-19 सितम्बर को उज्जैन और इंदौर आएंगी -मुख्यमंत्री
निगम और मंडल अध्यक्षों के अधिकार, संबंधित विभाग के मंत्रीगण को सौंपे जाएंगे
प्रस्ताव परिसीमन आयोग को भेंजे जिलों की भौगोलिक सीमाओं की विसंगतियों को दूर करने संबंधी प्रस्ताव
भोपाल – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रदेश में “स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान” आरंभ किया जाएगा। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के विचार पर केन्दित इस अभियान के अंतर्गत जन-जन को स्वच्छता अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सभी स्तर पर गतिविधियां संचालित की जाएंगी। राज्य सरकार द्वारा जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए अभियान में लोगों को श्रमदान तथा अपने परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
राष्ट्रपति करेंगी उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमिपूजन
18 व 19 सितम्बर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु उज्जैन व इंदौर पधार रही हैं। राष्ट्रपति उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमिपूजन करने के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

