राजश्री गुटखा व्यापारी से हुई लूट में पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे, 5 लाख 88 हजार रूपये जब्त, 2 आरोपी फरार
मुरैना. कोतवाली थाना पुलिस ने गुटखा व्यापारी के स्कूटर में टक्कर मारकर उनके बैग में रखे 8 लाख 50 रूपयों से भरा बैग लूटकर फरार होने 3 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस लूटकांड में अभी 2 और आरोपियों को गिरफ्तार करना बाकी बचा है। पकड़े गये लुटेरों से पुलिस 5 लाख 80 हजार रूपये बरामद कर लिये है।
आपको बता दें कि पिछले दिन शुक्रवार को मुरैना के राजश्री गुटखा व्यापारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता अपने स्कूटर पर अपनी दुकान से चले थे और उनके साथ में 8.50 लाख रूपयों से भरा एक बैग था। नाला नम्बर 1 के पास ज बवह अपने रूपयों को आईडीबीआई में जमा करने जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार 3 युवक जिनके चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी। टक्कर से वह नीचे गिर पड़े और वह अपने को संभाल पाते। उससे पहले मोटरसाईकिल सवारों में से एक व्यक्ति नीचे उतरा और उसने उनका नोटों से भरा बैग उठाया और वापिस गाड़ी बैठकर तीनों लोग मौके से भाग गये।
कोतवाली पुलिस ने दबोचा
मुरैना की कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पकड लिया और पुलिस ने उनके कब्जे से 5 लाख 8800 रूपये बरामद किये हैं। 2 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
एक ने की रैकी 3 युवकों ने लूट को दिया अंजाम
इस पूरी लूट में 4 आरोपी शामिल थे। एक आरोपी ने इस पूरी घटना में रैकी की तथा 3 आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। दीवारों पर मुख्य रूप से शामिल रहे। उनमें अम्बाह निवासी रामू तोमर, अजब सिंह टाइगर, सूरज राठौर तथा संदीप राठौर शामिल है। पुलिस की पकड़ में जो 2 आरोपी आये है। उनमें रामू तोमर और अजब सिंह टाइगर शामिल है। इसके अलावा दोनोंबचे आरोपी सूरज और संदीप राठौर फरार चल रहे है।

