LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राजकीय सम्मान के साथ हुआ सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

मुबई. स्वर कोकिला लता मंगेशकर रविवार की शाम को पंचतत्व में विलीन हो गयी। सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी। शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया है। अनगिनत नम आंखों ने उन्हें विदाई दी। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार, पीयूष गोयल, सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान सहित तमाम दिग्गज हस्तिंयां भी शामिल हुई है।
कौन है हृदयनाथ मंगेशकर
आइये आपको बताते हैं हृदयनाथ मंगेशकर के संबंध में। हृदयनाथ मंगेशकर हिन्दी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर संगीतकार है। वह मशहूर थियेटर आर्टिस्ट दीनानाथ मंगेशकर के बेटे हैं। हृदयनाथ दिग्गज गायिका लता मंगेशकर, आशा भोसले, मीना खादिकर और उषा मंगेशकर के भाई है। अपने शानदार गाने और संगीत के लिये हृदयनाथ मंगेशकर को कई पुरूस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने भीमसेन जोशी और पं. जसराज के हाथों पंडित की उपाधि से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा हृदयनाथ मंगेशकर वर्ष 2009 में पद्मश्री पुरूस्कार से भी संम्मानित किया गया है।
लता जी पिछले एक माह से थी बीमार
रविवार की सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर 92 वर्षीय स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली। लता दीदी करीब एक माह से आईसीयू में बेंटिलेटर सपोर्ट पर थी। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर व्याप्त है।
मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की कारण से हुआ निधन
मुंबई के ब्रीच कैन्डी अस्पताल के अनुसार लता मंगेशकर का निधन आज सुबह 8.12 मिनट पर हुआ है। उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet