Newsराजनीतिराज्य

यमुना एक्सप्रेस वे पर बस और कार के बीच हुई टक्कर में 5 लोग जिंदा जले

मथुरा. थाना महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक जबरदस्त हादसा हो गया। यहां एक डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। तभी पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार बस से टकरा गयी। जिसके चलते दोनों वाहनों में आग लग गयी। इस घटना में कार में सवार 5 लोगों की जलकर मोत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंचीऔर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आगरा की तरफ से नोयडा की ओर जा रही है। प्रायवेट बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गयी और सड़क पर तिरछी हो गयी। इस दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार उसमें जा टकराई। टक्कर के साथ ही बस के डीजल टैंक में आग लग गयी। इस आग की चपेट में कार भी आ गयी। कार में सवार 5 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग में जलकर कार के अन्दर ही 5 लोगों की मौत हो गयी। हादसे के बाद बस और कार धू-धू कर जलने लगे। बस यात्री तो कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे लेकिन कार सवार लोगों को मौका नहीं मिला। कार के अंदर ही वो जिंदा जल गए। डबल डेकर बस में करीब 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कुछ यात्री घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş