कतर में उम्रकैद सजा भुगत रहे रिहा 8 पूर्व नौसैनिक में से 7 भारत लौटे
नई दिल्ली. भारत को बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। कतर में 8 भारतीय पूर्व सैनिकों को रिहा कर दिया गया है। वह जासूसी के आरोपों का सामना कर रहे थे। उन्हें मौत की सजा सुनाई गयी थी। भारत के अनुरोध पर उनकी सजा को कतर के अमीर ने पहले ही कम कर दिया था और उम्रकैद में बदल दिया था। अब विदेश मत्रालय ने बताया है कि उन्हें आजाद कर दिया गया है और इनमें से 7 पूर्व सैनिक भारत भी लौट आये है।
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत सरकार कतर में हिरासत में िलये दहरा ग्लोबल कंपनी के लिये काम करने वाले 8 भार तीय नागरिकों की रिहाई स्वागत करती है। उन 8 में से 7 भारत लौट आये हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापिसी को सक्षम करने के लिये कतर राज्य के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं

