मोदी सरकार ने चीन के पबजी समेत 118 मोबाइल ऐप्स बैन किए
नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच जारी तनातनी के बीच मोदी सरकार ने ड्रैगन को बड़ा झटका दिया है। मोदी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पबजी समेत 118 मोबाइल ऐप्स को बैना कर दिया है।
इससे पहले 15 जून को गलवान में हिंसक संघर्ष के बाद सरकार ने 57 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था उसके बाद 28 जुलाई को 47 ऐप्स को बैन किया था। अब तीसरी बार सरकार ने 118 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है। इस प्रकार सरकार अब तक 224 चीनी ऐप्स पर बैन लगा चुकी है।

