मोदी सरकार के 11 वर्षो में किये गये कार्यो प्रदर्शनी का कैलाश विजयवर्गीय ने किया उद्घाटन

ग्वालियर- गुरूवार की दोपहर 1 बजे महाराज बाड़े पर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा 11 वर्षो में किये कार्यो प्रदर्शनी भाजपा ग्वालियर के द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें नगरीय एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फीता काटकर उद्घाटन करने के उपरांत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया साथ में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, सांसद भारतसिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, जयभान सिंह पवैया, सुमन शर्मा और संतोष सिंह सिकरबार मौके पर शामिल रहें।

