LatestNewsराजनीतिराज्य

मैं वैश्या नहीं हूं जो तुझे संतुष्ट करूं फरियादी से बोले थाना प्रभारी, ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल, थाना प्रभारी लाइन अटैच

ग्वालियर. डकैत प्रभावित इलाके भंवरपुरा के थाना प्रभारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल र्मीिडया मंें इसे थाना प्रभारी जयकिशन रायकवार को बताया जा रहा है जिसमें वह एक फरियादी से कह रहे हैं कि मैं कोई वैश्या थोड़े ही हूं जो तुझे संतुष्ट करूं और इसके साथ ही हत्या के प्रयास के एक मामले में बातचीत में वह फरियादी को खिसियाते हुए गाली भी दे रहे हैं। हालांकि वह यह भी कह रहे हैं कि 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ह ैअब और क्या करूं।
अब सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापिस ले ले पर फरियादी मामले की वापिस जांच की धमकी दे रहा है। इस पर थाना प्रभारी ने गाली गलोज कर दी। यह ऑडियो सामने आने के बाद एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी ने थाना प्रभारी जयकिशन रायकवार को थाना से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है।
ग्वालियर के देहात में भंवरपुरा थाना है यह थाना डकैत प्रभावित है और यहां अधिकतर समय मोबाइल नेटवर्क भी गायब रहता है। कुछ दिन पूर्व यहां ग्वालियर-चम्बल अंचल के कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर ने गांव में आकर ताबडतोड़ फायरिंग की थी। इसी गांव में कुछ दिन पहले एक युवक पर 5 लोगों ने हमला किया था। इस जानलेवा मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। इसी को लेकर बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें फरियादी और भंवरपुरा थाना प्रभारी के बीच हुई बातचीत में फरियादी कार्यवाही से संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है तो थाना प्रभारी उससे खिसियाट में गाली गलौज कर रहे है। ऑडियो में कुछ इस तरह से हैं।

ऑडियो में कुछ इस तरह है बातचीत
फरियादी: साहब क्या हुआ मामले का
थाना प्रभारी: तेरे पांचों मुजरिम गिरफ्तार हो गए हैं और आज चालान पेश होने वाला है।
फरियादी: सर आपने चालान तो उसमें गलत बनाया है
थाना प्रभारी: क्या बना गलत बना दिया चालान
फरियादी: उसमें लिखा है कट्‌टा बह गया है कट्‌टा कहां बह गया है सर
थाना प्रभारी: कट्‌टा नहीं बरामद कर पा रहे है तो क्या धारा बढ़ा दी न उसमें 201
फरियादी: तो सर क्यों बरामद नहीं कर पा रहे हैं, ऐसा होता है क्या साहब मुझे बताइए
थाना प्रभारी: तो क्या करुं प्राण ले लूं उसके जान निकाल लूं
फरियादी: सभी आरोपी बेखौफ बैठे रहे आपने राजी-राजी से पकड़ा है मुझे भी पूरी जानकारी है।
थाना प्रभारी: अरे न्यायालय अगर जमानत दे देगा तो मैं क्या कर लूंगा
फरियादी: मैं सब समझ रहा हूं मैं दोबारा जांच कराऊंगा
थाना प्रभारी: आज चालान पेश हो रहा है सूचना मैंने दे दी। तेरे को सीएम हेल्पलाइन बंद करना है या नहीं करना है
फरियादी: मैं नहीं कर रहा। मैं उसमें जांच के लिए आवेदन करवाऊंगा
थाना प्रभारी: ठीक है तू जांच करवा ले और मूसर काट लेना मेरा, समझ में आ रहा है
फरियादी: हां समझ में आ रहा है
थाना प्रभारी: हिंदी में बोल रहा हूं, तेरे पांचों मुजरिम गिरफ्तार कर लिए है और आज चालान हो रहा है
फरियादी: ऐसे मुजरिम गिरफ्तार होते हैं क्या 307 में, एक-एक कर आराम से
थाना प्रभारी: तो कैसे होते हैं जब जो मिलेगा तभी तो गिरफ्तार करुंगा
फरियादी: सर आपने उनके घर पर तो दबिश दी ही नहीं है, ऐसे कैसे गिरफ्तार कर लिए
थाना प्रभारी: पांचों के पांच मुजरिम गिरफ्तार हुए हैं चार को कोर्ट से जमानत मिल गई है
फरियादी: न आप ने कट्‌टा रखकर उनको गिरफ्तार किया
थाना प्रभारी: तो क्या झूठी कायमी कर दूं, जेब से लाकर कट्‌टा रखूं उस पर
फरियादी: लाकर क्यों उनसे बरामद करते आप
थाना प्रभारी: बरामद करने के लिए क्या प्राण निकाल लूं उनके, जब उसने कह दिया कि उसने फेंक दिया कट्‌टा
फरियादी: अच्छा, हूं
थाना प्रभारी: और बल्लू तो मौके पर था ही नहीं, इलाज करवा रहा था वो तो अपना, तुमने झूठा नाम लिखाया है
फरियादी: कैसे नहीं था
थाना प्रभारी: इलाज चलवा रहा था वो तो कागज दिखाए हैं उसने
फरियादी: कहां से कागज दिखाए हैं सबूत दिखाओ
थाना प्रभारी : ग्वालियर अस्पताल में कागज दिखाए हैं झूठा नाम लिखा दिया उसका
फरियादी: हां मेरा तो पूरा ही झूठा केस है, उस दिन थाने में कंप्यूटर वाले भैया भी यही कह रहे थे झूठा मामला है
थाना प्रभारी: हां तो बिल्कुल झूठा केस है, जब बल्लू वहां पर नहीं था तो तूने उसका क्यों नाम लिखाया
फरियादी: हां मैं तो कह रहा हूं वो था, यह कागज झूठे नहीं बन सकते क्या सर
थाना प्रभारी: वो डॉक्टर झूठ कह रहे हैं जिन्होंने उसका इलाज किया ग्वालियर में
फरियादी: ताे क्या मैं झूठ कह रहा हूं सर, मेरा पिताजी के अभी बयान भी नहीं हुए सर
थाना प्रभारी: क्यों उस दिन तेरे घर पर आकर क्या करके गया था मैं
फरियादी: मुझे बताओं कहां लिखा है आपने
थाना प्रभारी: तेरे घर पर आकर वीडियो बनाया है, पिता को चक्कर आ रहे थे तू पानी दे रहा था
फरियादी: सब झूठ सुना सुना था लिखे कहीं नहीं है
थाना प्रभारी: इसी तरह होते हैं बयान, यही बयान लेना होता है
फरियादी: यह कैसे बयान न मेरे दस्तखत करवाए न पिता के करवाए
थाना प्रभारी: 161 के बयान में विवेचक के दस्तख्त होते हैं
फरियादी: नहीं सर मैं संतुष्ट नहीं हूं
थाना प्रभारी: तो मैं कोई वेश्या नहीं हूं जो तेरी संतुष्टी के लिए काम करता रहूंगा
फरियादी: ठीक है सर मैं सीएम हेल्पलाइन वापस नहीं लेने वाला
थाना प्रभारी: मत कर और अब करना भी मत, झूठा मामला दर्ज कराने पर 261 ठोकूंगा तुझ पर
फरियादी: मैं एसपी साहब के पास जाऊंगा
थाना प्रभारी: हां जो करना है….गालियां देते हुए
पुलिस का कहना
इस मामले में एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि भंवरपुरा थाना प्रभारी को शिकायत के बाद थाने से हटा दिया गया है। उन्हें अभी लाइन अटैच किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet pusulabet holiganbet güncel matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom meritking meritking giriş bullbahis casibom casibom giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş jojobet holiganbet grandpashabet cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet betgit 1win bahiscasino