मेहसाणा के निर्माणस्थल पर मिट्टी में दबने से 7 श्रमिकों की मौत
मेहसाणा. गुजरात के मेहसाणा जिले के जसालपुर गांव में शनिवार को एक निर्माणस्थल पर मिट्टी का भारी ढांचा घंस गया। जिसमें 7 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गयी । यह घटना दोपहर के समय हुआ जब श्रमिक एक फैक्ट्री के भूमिगत टैंक के लिये गहरा गड्ढा खोद रहे थे। पुलिस इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह बघेला ने घटना की पुष्टि की और बताया है कि काम के दौरान अचानक मिट्टी धंस गयी। जिससे श्रमिक उसके नीचे दब गये। बघेला ने बताया है अभी तक 7 लाशें बरामद की जा चुकी है। हमें आशंका है कि 3 से 4 अन्य मजदूर अभी भी दबे हो सकते हैं।

