Latestराज्यराष्ट्रीय

मेले में आज से शुरू हो जाएगी रोड टैक्स पर 50% छूट

ग्वालियर. व्यापार मेले में आरटीओ द्वारा वाहनों का भौतिक सत्यापन शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में मेले से रविवार को वाहनों की बंपर डिलेवरी होनी की संभावना है। मेले में कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम भी शुरू हो चुके हैं। ऐसे में उनके यहां भी अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।

ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया, उपाध्यक्ष अनिल पुनियानी, सचिव महेश मुदगल, उमेश उप्पल एवं कल्ली पंडित ने कहा कि दो साल कोरोना की त्रासदी झेलने के बाद मेला लगा है। 25 दिसंबर से मेला शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक मेले की तमाम परेशानियों का समाधान नहीं हो पा रहा। संघ ने मांग की है कि मेला अवधि तक मंत्री सकलेचा शहर में ही रहें या फिर मेला अध्यक्ष का प्रभार संभागायुक्त को सौंप दिया जाए। गौरतलब है कि इस साल मेले का संचालक मंडल भी नियुक्त नहीं किया गया है। वहीं ऑटोमोबाइल डीलर हरिकांत समाधिया, मुकेश अग्रवाल ने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर को भव्य स्वरूप प्रदान करने की कोशिश होनी चाहिए।

बंपर डिलेवरी होना तय है
बड़ी संख्या में लोग वाहनों की बुकिंग करा चुके हैं। अगर आरटीओ वाहनों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दे, तो शनिवार के बाद रविवार को वाहनों की बंपर डिलेवरी होना तय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet