Uncategorized

मुख्यमंत्री समरसता सम्मेलन, जगन्नाथ यात्रा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

ग्वालियर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। मुख्यमंत्री का इस दिन अपरान्ह 3.30 बजे विमान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर आगमन होगा। मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में 5 जुलाई को आयोजित होने जा रहे सभी कार्यक्रम स्थलों का कलेक्टर रुचिका चौहान ने गुरुवार को जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां 4 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री इस दिन ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित होने जा रहे “समरसता सम्मेलन” में शामिल होंगे। जीवाजी क्लब के समीप पहुँचकर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भी शामिल होंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री गोले का मंदिर मुरैना रोड पर नवनिर्मित आईएसबीटी परिसर में विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। सायंकाल 7 बजे विमानतल पहुँचकर वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
सभी कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं को इस प्रकार से अंजाम दें, जिससे लोगों को कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने में कोई दिक्कत न हो। साथ ही सड़क आवागमन सुचारू बना रहे। उन्होंने बरसात को ध्यान में रखकर सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *