मुंबई 26/11 हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी कर रहा है एक्सरसाइज, नाम और हुलिया बदलकर कर रहा मौज मस्ती
नई दिल्ली. पाकिस्तान नहीं सुधर सकता है। जी हां, पाकिस्तान चाहता है कि भारत उसके उसके यहां आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने के लिये आये। भारत को मनाने के लिये वह तमाम तरह के ऑफर दे रहा है। वहीं, दूसरी ओर उसके आतंकवादी उन्हीं शहरों में खुले आम घूम रहे है जहां पर वह भारतीय टीम को मैच खेलने के लिये ऑफर दे रहे है। मुंबई हमलों के मास्टर माइंड जकीउर रहमान लख्वी का एक ऐसा वीडियो ढूंढ निकाला है। जिसने पाकिस्तान के सभी झूठों को बेनकाब कर दिया है।
पाकिस्तान की ओर से ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि भारत आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में अड़ंगा डाल रहा है। खेल की राजनीति के चश्मे से देख रहा है। लेकिन पाकिस्तान के इस झूठ को उसी के यहां से आयी एक तस्वीर मुंह चिढ़ा रही है। पूछ रही है कि किस मुंह से आपको भारत को अपने यहां खेलने के लिये बुला रहे हो। इस शख्स को ध्यान से देखिये और सोचिये यह कौन है? यह कौन है पाकिस्तान में इस तरह से कसरत कर रहा है। पाकिस्तान का यह कौन सा वीवीआईपी है। जिसे फिटनेस ट्रेनर की देखरेख करवाई जा रही है। आखिर यह कौन है। जिसका वीडियो

