मुंबई के पास रायगढ़ में हथियारों से भरी नाव मिली, AK-47 बरामद, पुलिस ने जिले में नाकाबंदी की
मुंबई. मुंबई में रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन में एक नाव संदिग्ध रूप से मिलने के बाद रायगढ़ जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस नाव में AK-47 राइफलें मिली हैं। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से जिले भर में नाकाबंदी कर दी है। इसके अलावा हरिहरेश्वर में एक छोटी नाव मिली जिसमें लाइफ जैकेट और कुछ संदिग्ध सामान मिला है। इस घटना से सनसनी मच गई है। पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीवर्धन के हरिहरेश्वर और भारदखोल में नावें मिली हैं। इनमें हरिहरेश्वर में नाव में दो-तीन एके-47 और राइफल की गोलियां मिली हैं। दोनों ही नावों के पास कोई व्यक्ति नहीं मिला है।

