Uncategorized

मुंगावली में होने वाला जंगी प्रदर्शन अन्याय के खिलाफ, लोकतंत्र के लिए, कांग्रेस के स्वाभिमान के लिए -कांग्रेस

ग्वालियर – मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध पुलिस थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर में सत्ता पक्ष के दबाव में आकर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई झूठी एफआईआर के विरोध में 8 जुलाई को मुंगावली (जिला अशोकनगर) में मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में ग्वालियर से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन भाग लें, इसके लिए कांग्रेस साधारण सभा बैठक का आयोजन कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी कांग्रेसजन रेल के माध्यम से ग्वालियर से प्रस्थान करेंगे, जो कंाग्रेस कार्यकर्ता चलना चाहते है वह अपने नाम जिला कांग्रेस कार्यालय पर लिखवाएं, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा भी सभी कार्यकर्ताओ के साथ रेल मार्ग से मुंगावली जाएंगे।
कांग्रेस साधारण सभा की बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि आज हम यहाँ एक अत्यंत गंभीर और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक विषय को लेकर एकत्रित हुए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जीतू पटवारी पर सत्ता के दबाव में आकर पुलिस प्रशासन द्वारा थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर में झूठी FIR  दर्ज की गई है। यह संपूर्ण लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता की आवाज़ को दबाने का षड्यंत्र है। आज की यह लड़ाई केवल की नहीं है। यह लड़ाई हम सभी की है, हर उस व्यक्ति की जो सच बोलता है, अन्याय के विरुद्ध खड़ा होता है और लोकतंत्र की रक्षा करता है। सरकारें आती-जाती हैं, लेकिन सत्य और न्याय को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। 8 जुलाई को मुंगावली में होने वाला जंगी प्रदर्शन इस अन्याय के खिलाफ हमारी एकजुटता का परिचायक होगा।
8 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मुंगावली पहुँचें, साथ ही सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरण करते हए कार्यकर्ताओं को 8 जुलाई को मंुगावली चलने के लिए संगठित करें, सोशल मीडिया, जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से जनता को सच्चाई बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş