Uncategorized

मिठाई की दुकान आग में 2 लाख रूपये जलकर हुए नष्ट, खाने-पीने का सामान भी जला

ग्वालियर. माधोगंज इलाके में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 2.30 बजे एक मिठाई की दुकान में अचानक आग लग गयी। जिस वक्त आग लगी, उस वक्त दुकान में कई घैरलू गैस सिलेंण्डर भी रखे हुए थे। अगर सिलेंण्डर आग पकड़ लेते तो बड़ी घटना घट सकती थी। ऐसा बताया जा रहा है कि मिठाई की दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।
आग में दुकान में गल्ले में रखे 2 लाख रूपये नगद समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। खबर मिलते ही फायरब्रिगेड की गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंची और पानी की बौछार से आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
₹2 लाख की कैश और खाने-पीने का सामान जलकर खाक

माधौगंज इलाके में रहने वाले मोहन सिंह के घर के नीचे एक मिठाई की दुकान है, जिसे नत्था सिंह तोमर चलाते हैं। हर रोज की तरह बीती रात भी नत्था सिंह तोमर दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे, जबकि मोहन सिंह दुकान की ऊपरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात अचानक मिठाई की दुकान में आग लग गई। दुकान से उठती आग की लपटें देखकर उनके पड़ोसी ने उन्हें इसकी सूचना दी। देखते ही देखते आग इतनी भड़क गई कि दुकान के गल्ले में रखी दो लाख रुपए की कैश और खाने-पीने का सामान सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पड़ोस में रहने वाले अन्य लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पानी की बौछार कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş