महापौर टिकट पर भाजपा ने बैठक टाली, BJP से इंदौर में 4, भोपाल में 3 नाम, ग्वालियर में सिंधिया फैक्टर
भोपाल. कांग्रेस और बीजेपी में महापौर पद के टिकट के लिए घमासान मच गया है। बीजेपी को कोर कमेटी की बैठक टालना पड़ी तो कांग्रेस भी प्रत्याशी घोषणा में आज-कल कर रही है। ज्यादा मारामार मचने के बाद कमलनाथ को दो टूक कहना पड़ा कि दावेदारी तो सभी करते है। टिकट एक को ही मिलेगा। हमें संगठन की रक्षा करनी है किसी व्यक्ति की नहीं। इस आधार पर सब टिकट और वार्ड में बारीकी से देख नहीं सकता। ग्वालियर चंबल में वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा के अलावा पहली बार बीजेपी में सिंधिया फैक्टर दिखाई दे रहा है।
सिंधिया के इलाके ग्वालियर में भाजपा संगठन में घमासान
भाजपा : ग्वालियर में भाजपा में महापौर पद के लिए खुशबू गुप्ता का नाम तेजी से चल रहा है। यह दो बार से लगातार पार्षद और नगर निगम में दो बार एमआइसी सदस्य भी रह चुकी हैं। भाजपा में जिलाध्यक्ष रहीं। इसके अलावा महिला मोर्चा प्रदेशमंत्री हैं। वहीं वरिष्ठ नेत्री सुमन शर्मा दावेदारी कर रही हैं। यह वरिष्ठ भाजपा नेता रहे डा. धर्मवीर शर्मा की बहू हैं। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री माया सिंह का नाम भी चर्चा में है। इनके केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर से इनके बेहतर संबंध भी हैं। हालांकि इनकी बढ़ती उम्र टिकिट बंटवारे में आड़े आ सकती है।
कांग्रेस: शोभा सिकरवार का नाम तय बताया जा रहा है। हालांकि यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा की पत्नी व पूर्व पार्षद रीमा शर्मा का नाम को लेकर भी खींचतान चल रही है। यह दिग्विजय सिंह के खास बताए जाते हैं।

