ममता को झटका-शुवेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हुए
कोलकाता. गृहमंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचते ही वहां की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। न सिर्फ ममता बनर्जी की टीएमसी बल्कि सीपीआई और कांग्रेस के लिये भी आज का दिन बड़े सियासी घटनाक्रमों से भरा रहा है। अमित शाह की मौजदूगी में टीएमसी, सीपीआई-एम, कांग्रेस और सीपीएम और कांग्रेस विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। टीएमसी को झटका देने वालों में सबसे बड़ा नाम शुवेंदु अधिकारी का नाम शामिल हैं।
ममता की टीएमसी को बड़ा झटका
बंगाल में ममता के रण में गृहमंत्री अमित शाह ने धमाकेदार एंट्री की है। ठीक चुनाव से पूर्व ममता बनर्जी को तगड़ा झटका दिया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रभावशाली नेता और बंगाल सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शुवेंदु अधिकारी आज अपने हजारों समर्थकों के साथ अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गये। शुवेंदु का जाना टीएमसी के लियेबड़ा झटका है क्योंकि वह बंगाल में पार्टी के बड़े चेहरे के तौर पर माना जा रहा है।

