ग्वालियर में कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड का पता लगाने के लिए आज से शुरू हुआ सीरो सर्वे
ग्वालियर. ग्वालियर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज से सीरो सर्वे शुरू कराने का फैसला लिया है। ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी इलाकों में कोरोना के ज्यादा मामले मिले है लिहाजा नगर निगम में सीरो सर्वे कराया जाएगा।
इस सर्वे के लिए चुने गए लोगों में 33 प्रतिशत महिलाएं करीब इतने ही प्रतिशत पुरूष और करीब 34 प्रतिशत 18 या उससे कम उम्र के कैंडिडेट्स शामिल है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी ग्वालियर में कोरोना के 33 नए मरीज मिले जिसके बाद जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 हजार के पार पहुंच गई है। अब तक ग्वालियर में 190 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
बता दें कि दिल्ली से आए एनसीडीसी के डायरेक्टर सुजीत सिंह ने जीआरएमसी के पीएसएम विभाग में सीरो सर्वे को लेकर बैठक ली थी उन्होंने बताया था कि पीपीपी मॉडल पर सीरो सर्वे किया जाएगा। सीरो सर्वे के लिए टीमें भी गठित की गई है जो सामुदायक संक्रमण फैलने व उनके कारणों का भी पता लगाएंगी।

