LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मप्र के ग्वालियर में तमिल फिल्म पोन्नियिन सेल्वन की शूटिंग, सेनाओं के शोर से गूंज उठा ग्वालियर किला

ग्वालियर. किले पर मंगलवार की दोपहर घोड़ों पर सवार राजा और उनके सैनिक हाथों में तलवार लिये खड़े थे। मध्यकालीन राजाओं में एक राजकुमारी के लिये युद्ध हो रहा थाि। जैसे ही आक्रमण की आवाज आती हैं, दोनों सेवायें एक -दूसरे की ओर टूट पड़ती है।
म्ंगलवार को ग्वालियर किले पर कुछ इसी अन्दाज में मशहूर फिल्म निर्देशक व लेखक मणिरत्नम् की मूवी पोन्नियिन सेल्वन की शूटिंग चल रही थी। मंगलवार को यहां किले पर बाजार का सीन भी फिल्माया गया है। शूटिंग देखेने के लिये हजारों लोग किले पर पहुंच रहे है। लेकिन उनको निराशा ही हाथ लगी है। इस मूवी में मशहूर हेरोईन एश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम हैं। फिलहाल दोनों के डमी एक्टर्स के माध्यम से मूवी कका क्लाइमैक्स यहां फिल्माया जा रहा है।

ग्वालियर के किले पर पोन्नियिन सेल्वन मूवी की शूटिंग के दृश्य। - Dainik Bhaskar

ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम ग्वालियर नहीं आए हैं। उन्होंने ओरछा में शूटिंग की है। यहां उनके डमी एक्टर्स रोल निभा रहे हैं। यह मूवी 20वीं सदी के उपन्यास पुन्नियिन पर आधारित है। जिसके लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति हैं। यह उपन्यास तमिल भाषा में ही लिखा गया था।

मध्य कालीन शासकों को दिखाया गया
मूवी मूल रूप से मध्यकालीन चोल वंश के शासकों पर आधारित है। इसमें दो रियासतों के बीच युद्ध दिखाया गया है। एश्वर्या राय बच्चन एक राजकुमारी के किरदार में हैं। ग्वालियर किले पर मूवी का क्लाईमैक्स फिल्माया जा रहा है। इसमें दो राजाओं के बीच युद्ध होना है। मध्यकालीन समय में शासकों के बीच युद्ध तलवारों और तीर कमान से होते थे। इसलिए इसमें भी घोड़ों और उन तलवार और तीर कमान लिए सैनिक और राजा दिखाए गए हैं।

शूटिंग देखने पहुंच रहे लोग
ग्वालियर किले पर इन दिनों शूटिंग चल रही है और लोग शूटिंग देखने भी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को यह अफवाह उड़ गई कि एश्वर्या राय बच्चन आ गई हैं, जिस पर काफी संख्या में लोग किले पहुंचे, लेकिन किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। ग्वालियर और आसपास के 250 स्थानीय कलाकार इस मूवी में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *