मंनोरंजनालय की 24 करोड़ की भूमि अतिक्रमण से हुई मुक्त, बड़े मकानों, गैराज को भी तोड़ा गया
ग्वालियर आज हजीरा क्षेत्र में मनोरंजनालय पार्क की भूमि पर से अतिक्रमण हटवाया गया। 40 से 50 लोगों द्वारा लगभग 3 बीघा भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था ।अतिक्रमण का प्रकार मकानए गैराजए भैसो का तबेलाए बाउंड्री वाल आदि बना कर किया था।
एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप तोमर ने बताया कि हजीरा क्षेत्र में जेसी मिल क्वार्टरों के बीच मनोरंजनालय के साथ 8 बीघा जमीन थी यहां लाइब्रेरी, खेलकूद से लेकर सबकुछ था जिसका नगर निगम संचालन करता था। सालों पहले लोग इसका उपयोग करते थे फिर जेसी मिल के अवासों में रहने वाले लोगों ने अपने आवासों के आगे अतिक्रमण कर जमीन घेरना शुरू कर दी। अतिक्रमण लगातार होता रहा और ढाई बीघा जमीन अतिक्रमण में फंस गई। मौजूदा स्थिति में सिर्फ अंदर एक मैदान बचा था। पहले वाले मनोरंजनालय के इस परिसर की जमीन की पुरानी बाउंड्री तक घरों में बदल गई। 55 आवासों के आगे किए गए निर्माण को तोड़ा गया और जमीन मुक्त कराई गई।
4 घंटे कार्रवाई हुई,
एसडीएम प्रदीप तोमर, तहसीलदार ममता शाक्य, टीआई हजीरा आलोक सिंह परिहार, निगम अफसर सुशील कटारे दल-बल के साथ पहुंच गए थे। पुलिस और तीन-तीन थ्रीडी मशीन को देख लोग सहम गए। इन लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे इसलिए सभी ने सामान भरना शुरू कर दिया और लोडिंग बुलवा लिए। कुछ ने मैदान में सामान रख दिया इसके बाद तुड़ाई की गई।
अतिक्रमित भूमि का बाजार मूल्य लगभग 24 करोड़ रुपए है।अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में एसडीएम, तहसीलदार, सीएसपी एवं टीआई तथा नगर निगम के साथ भारी पुलिस बल उपस्थित रहा। एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप सिंह तोमर ने यह जानकारी दी है।

