Newsराज्यराष्ट्रीय

मंदिरों की तोड़फोड़ के विरोध में कनाडा हाईकमीशन के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडों पर चढ़े प्रदर्शनकारी

नई दिल्ली. खालिस्तान समर्थक भीड़ द्वारा कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिन्दू मंदिर पर की गयी तोड़फोड़ के विरोध में हिन्दू और सिख एक्टिविस्ट्स ने रविवार को नई दिल्ली में कनाड़ा के हाईकमिश्नर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विभिन्न हिन्दू सगठनों के विरोध प्रदर्शन के आव्हान के बाद कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिये चाणक्यपुरी के डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में कनाड़ा के उच्चायोग के सामने सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी।
दिल्ली पुलिस ने एहतियात बरतते हुए कनाडाई हाईकमीशन के सामने कई परतों में बैरिकेडिंग कर रखी थी और बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया था। हिन्दू सिख ग्लोबल फोरम के कई कार्यकर्त्ता, जो उच्चायोग की ओर मार्च कर रहे थे। उन्होंने पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ने का प्रयास किया औरे उन्हें गिरा दिया। उन्होंने नारे लगाये और हाथोें में तख्तियां ले रखी थी। जिन पर लिखा था हिन्दू और सिख एकजुट है और भारतीय कनाड़ा में मंदिरों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino