LatestNewsराजनीतिराज्य

भोपाल से भागा प्रेमी युगल जोड़ा ग्वालियर में पकड़ा गया, पैसे खत्म हुए तो बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े गये

ग्वालियर. एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर से तो भाग आये और पैसे खत्म होने पर बिना टिकट यात्रा कर जोड़े को ट्रेन में जीआरपी पुलिस ने पकड़कर परिवार के हवाले कर दिये। लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद उसके पैसे खत्म हो गये थे। पैसे खत्म हुए तो प्यार का भूत भी उतर गया। दोनों ने बिना टिकट भोपाल लौटने का फैसला किया। अभी वह दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे ही थे कि ट्रेन में टीटीई ने उन्हें बिना टिकट पकड़ लिया। यह प्रेमी जोड़ा भोपाल का है और 4 दिन पहले वहां से भागकर दिल्ली पहुंचा था। ग्वालियर में जीआरपी ने नाबालिग प्रेमी जोड़े को निगरानी में लिया और इसके बाद भोपाल पुलिस से संपर्क कर दोनो बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।
भोपाल से दिल्ली भागे पैसे खत्म हुए तो
एमपी के भोपाल शहर से अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले एक नाबालिग प्रेमी युगल 4 दिन पहले परिवार की नाराजगी के चलते भाग आया था। प्रेमी युगल भोपाल से सीधे दिल्ली पहुंचा। प्रेमी युगल ने दिल्ली में 4 दिन में जमकर पैसा खर्च किया। जब पैसे खत्म हो गये तो दोनों के प्यार का भूत उतर गया और वह वापिस भोपाल लौटने का प्लान बनाकर दिल्ली स्टेशन से पठानकोट एक्सप्रेस में सवार हो गये। उनके पास टिकट खरीदने के लिये भी पैसे नहीं बचे थे। इसलिये वह केरला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बिना टिकट सवार हो गये। आगरा से ग्वालियर के बीच टीटीई चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे प्रेमी युगल को पकड़ लिया गया। टीटीई ने उन्हें आरपीएफ पुलिस के हवाले कर दिया गया और इसके बाद आरपीएफ ने दोनों को आगे की कार्यवाही के लिये ग्वालियर जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

परिवार को बुलाकर सौंपे बच्चे
इसके बाद GRP ने भोपाल पुलिस से संपर्क कर नाबालिग युगल के परिजन की तलाश की। दोनों को बारे में पता लगा कि वहां अलग-अलग थानों में उनकी गुमशुदगी दर्ज थी। दोनों भोपाल के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले थे। जब परिजन को उनके मिलने का पता लगा तो वह ग्वालियर पहुंचे और दोनों बच्चों को लेकर अपने-अपने घर निकल गए हैं। भोपाल पुलिस के साथ युगल प्रेमी के परिजन आए थे।

भोपाल के शाहपुरा और अशोका गार्डन थाने में थी गुमशुदगी दर्ज
GRP थाना प्रभारी बबिता कठेरिया ने बताया कि ट्रेन में मिले प्रेमी युगल नाबालिग था। दोनों के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि लड़की शाहपुरा और लड़का अशोका गार्डन थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं दोनों की गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस से संपर्क किया तो दोनों के परिजन पुलिस के साथ आए और उनको ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *