भिण्ड पुलिस ने 1 लाख 87 जुआ पकड़ा, जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा, छापामार कार्यवाही में 12 जुआरी और 22 बाइक मिली
ग्वालियर. भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में जुआ के फड़ रूक नहीं रहे हैं। जुआ का फड़ लगाने की सूचना पर भिण्ड पुलिस ने मेहगांव क्षेत्र के कैथ की बगिया बरहद में छापामार कार्यवाही। इस कार्यवाही में पुलिस ने 12 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके पर 22 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। पुलिस को जुआरियों ने 1 लाख 87 नगदी जब्त की। पकड़े गये जुआरियों में एक आरोपी कुछ ही दिनों पहले अजनौधा में जुआ खेलते पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया था। बुधवार को फिर से दबोच लिया। वहीं एक अन्य जुआरी ग्वालियर में पकड़ा जा चुका हैं।
क्या है पूरा घटनाक्रम
पिछले कुछ दिनों से मेहगांव के बरहद के पास जुआ खेलने की सूचना पुलिा को मिल रही थी। एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में साइवर सेल प्रभारी शिवप्रताप सिंह व अन्य जवानों ने घेराबंदी करके जुआरियों को पकड़ा। पुलिस पहुंचने से पहले कई जुआरी मौके से भागने में सफल हुए। परंतु पुलिस ने घेराबंदी करके 12 जुआरियों को पकड़ लिया। जिसमें अजनौधा निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह भदौरिया निवासी अजनौधा मेहगांव को पकड़ लिया।
पुलिस ने जुआ एक्ट का आरोपी धर्मेंद्र को बीते कुछ दिनों पहले अजनौधा में छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़ा था। इस समय आरोपी को नोटिस पर पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया था। आरोपी दूसरी बार फिर से रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसी तरह से राजेश पुत्र शिवचरण जाटव को भी पकड़ा। बताया जाता है कि राजेश कुछ महीनों पहले ग्वालियर में जुआ खेलते पकड़े गए थे। इसके बाद पुनरू भिंड पुलिस ने पकड़ा।
जुआं खेलने के लिये ग्वालियर से आते हैं
पुलिस ने मौके पर से ग्वालियर निवासी राजू पुत्र शहजाद खान, भिण्ड निवासी सोनू पुत्र रामविलास शर्मा, बड़ागांव ग्वालियर निवासी संजय पुत्र रामचरण शर्मा, ठाठीपुर ग्वालियर निवासी संजय पुत्र रामनाथ बाथम, ठाठीपुर ग्वालियर निवासी अशोक पुत्र हरिराम बाथम प्रीतम बिहार कॉलोनी ग्वालियर निवासी रामकेश पुत्र फूलसिंह जाटव मुरार निवासी राजेश पुत्र रवि गुप्ता, खिरिया तौर निवासी नाथू पुत्र कम्मोद सिंह, सरोज नगर भिण्ड निवासी राजू पुत्र लक्ष्मण सिंह मेहगांव निवासी सुनील पुत्र राजाराम धानुक को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपियों ने नगदी और ताश की गड्डी बरामद हुई। इसके अलावा मौके से 22 मोटरसाईकिल भी मिली है।

