LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

भारी वर्षा के दौरान मां वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, कोई हताहत नहीं

जम्मू. मां वैष्णोदेवी के दर्शन करने जा रहे हैं तो आपके लिये यह बेहद जरूरी खबर है। पिछली देर रात हुई मूसलाधार वर्षा के चलते वैष्णोदीलव के पारंपरिक मार्ग पर छांजीक्षेत्र में अचानक लैण्डस्लाइड हो गया। माता की कृपा से हादसे में किसी भी श्रद्धालु के घायल होने की खबर नहीं है। गुरूवार की रात को भारी वर्षा के बाद अचानक हुए लैण्डस्लाइड के चलते मार्ग पर भारी पत्थर गिर पड़े। भवन मार्ग पर बने शेड को भी नुकसान पहुंचा है। जिस वक्त यह घटना घटी उस समय वहां से कोई श्रद्धालु नहीं गुजर रहा था।
लैण्डस्लाइड की सूचना मिलते ही श्राइनबोर्ड कर्मचारियों के साथ ही आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंच गया और पत्थरों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। खबर मिलते ही श्राइन बोर्ड प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इन सबके बीच लगभग आधे घंटे के लिये श्रद्धालुओं की आवाजाही को रोका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş