भारत से पाक और चाइना कांपेंगे थर-थर, F-21 फायटर जेट को लेकर यूएस से भारत को ऑफर
नई दिल्ली. फायटर जेट F-21 अमेरिका (US) की हथियार निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) को नये फाइटर जेट F-21 को सौंपने की तैयारी की शुरूआत कर दी है। आपको बता दें कि गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो में लॉकहीड मार्टिन के फाइटर जेट F-21 की झलक दिखाई देगी। डिफेंस एक्सपो में फाइटर जेट के अलावा भी कंपनी के कई रक्षा उत्पाद दिखेंगे। फाइटर जेट एफ-21 भारत में बनाया जायेगा। फाइटर जेट F-21 तकनीकी तौर पर एक एडवांस विमान होगा। आईये फायटर जेट F-21 की खासियत के बारे में जानते हैं।

आपको बता दें कि लॉकहीड मार्टिन और टाटा मिलकर भारत में फायटर जेट F-21 को मिलकर तैयार करेंगे। इसमें इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) की जरूरतों का ध्यान रखा जायेगा। लॉकहीड मार्टिन और टाटा, हैदराबाद में एयरस्ट्रर्क्स लिमिटेड (TLMAL) फसिलिटी में फायटर जेट एफ-21 का निर्माण करेंगे। भारत सरकार का यह प्रयास मेक इन इंडिया के प्रयासों को आगे बढ़ायेगा।

आज जान लें कि फायटर जेट F-21 की पहली झलक लॉकहीड मार्टिन ने वर्ष 2019 में दिखाई दी थी। लॉकहीड मार्टिन ने कहा था कि इंडियर एयरफोर्स की खास जरूरतों के अनुसार, फायटर जेटF-21 का निर्माण किया जायेगा। फाइटर जेट F-21 में 12 हजार घंटे तक उड़ान भरने की क्षमता है।

जानकारी के अनुसार, फायटर जेट F-21 के रिपयर, ओवरहॉलिंग और मेटेनेंस का काम भारत में होगा। इंडियर एयरफोर्स के हिसाब से तैयार हुआ। फायटर जेट F-21 बेस्ट साबित हो सकता है। फाइटर जेट F-21 को F-16 हका अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा हहै। पाकिस्तान के F-16 है।

गौरतलब है कि अमेरिकी रक्षा उत्पाद निर्माण कंपनी लॉकहीड मार्टिन रक्षा, सुरक्षा उपकरणों और एयरोस्पेस की बड़ी कंपनियों में शुमार हैं। 114 फाइटर जेट F-21 की डील की कीमत लगभग 10,674 करोड़ रूपये हो सकती है। फाइटर जेट F21 में मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग हुआ है।


