भारत में आतंकी हमले का खतरा, आतंकियों के निशाने पर हैं दिल्ली की बिल्डिंगें
नई दिल्ली. अफगानिस्तान की हालत किसी से छिपी नहीं हैं। इसी दौरान देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश की खबर मिली है। दिल्ली में इजराइल के नागरिक आतंकियों के निशाने पर है। आतंकी अलर्ट की कॉपी मौजूद है। जिसके अनुसार आतंकी एक बार फिर से यहूदियों को निशाना बना सकते हैं। इस खबर के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हासे गयी है जानकारी के अनुसार यह हमला आने वाले का हो सकता है। 6 सितम्बर से शुरू हो रहा है यह कई दिनों तक चलेगा। खुफिया एजेंसी अफगानिस्तान में चल रहे हालत के बाद अधिक सतर्क हो गयी है। ऐसे में एक के बाद कई आतंकी हमले के अलर्ट जारी किये गये हैं।
दिल्ली में सुरक्षा बल हैं अलर्ट
आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद इसे खुफिया एजेंसियों के साथ शेयर किया गया है। जिसके बाद एजेंसियां सतर्क हो गयी और सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किया गया है। इजराइल एम्बेसी नई दिल्ली इलाके में हैं। वहां भी सुरक्षा को टाइट किया गया हैैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी यहूदी आतंकियों के निशाने पर रहे हैं, आपको याद होगा जनवरी 2021 में भी इजराइल एम्बेसी के पास बम धमाका हुआ था। लेकिन उस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था। अभी तक उस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। इसके अलावा 13 फरवरी 2012 को भी इजराइल दूतावास की कार पर बम से हमला हुआ था।
दिल्ली की यह बिल्डिंगें
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर दिल्ली की कई ठिकाने है जो इजराइलियों से जुड़ी हुई है। इसमें से इन ठिकानों पर आतंकी हमला कर सकते हैं। जिसमें इजराइल दूतावास, कांस्सैल्यूट और स्टाफ, कौशेर रेस्टारेंट, होटल सैन्यागोसिस, छावड़ हाउस, जैविश कम्युनिटी सेंटर, इजराइल टूरिस्ट साइट्स आदि।

