भारत ने पाकिस्तान को हराया, महामुकाबला बेहद रोमांचक रहा
नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और भारत का महामुकाबला बेहद रोमांचक रहा। 160 रन का पीछा कर रही इंडिया को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। विराट ने नो बॉल पर सिक्स लगाया। इसके बाद फ्री हिट पर बोल्ड हुए, लेकिन इस पर भी 3 रन ले लिए। इसके बाद डीके आउट हुए। 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थी। नवाज ने वाइड फेंकी और फिर अश्विन ने आखिरी बॉल पर जिता दिया। विराट कोहली ने नाबाद 82 रन की पारी खेली।
भारत के ओपनर्स फ्लॉप, सूर्या भी नहीं चले
2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ओपनर्स केएल राहुल और रोहित शर्मा फ्लॉप रहे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने राहुल को 4 रन पर पैवेलिनय भेजा। 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 0 रन पर आउट होने वाले कप्तान रोहित शर्मा भी फ्लॉप रहे। वे 4 रन बनाकर हारिस रउफ का शिकार हुए।
सूर्या कुमार यादव से टीम इंडिया को बहुत उम्मीद थी। उनको अच्छी शुरुआत भी मिली, लेकिन 10 बॉल में 15 रन बनाने के बाद वह हारिस रउफ की बॉल पर आउट हो गए। रउफ ने मिडिल स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ बॉल डाली। सूर्या स्लिप के ऊपर से अपर कट लगाना चाहते थे, लेकिन गेंद में गति इतनी थी कि बल्ले को चूमती हुई गेंद विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के ग्लव्स में चली गई।

